Gold Silver Price Crash: सावन का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से खास माना जाता है, और इस दौरान सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है अगर आप भी इस समय सोने के आभूषण बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय है देशभर में आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
सोने की कीमतों में ₹1000 की गिरावट
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,180 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पिछले दिन की तुलना में ₹1000 की गिरावट दर्शाती है वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,840 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹3000 की बढ़त के साथ ₹1,15,900 प्रति किलोग्राम हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी गिरावट
वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है हाजिर सोने की कीमत 0.28% गिरकर $3387.42 प्रति औंस पर पहुंच गई है वहीं चांदी की कीमत 0.11% गिरकर $38.89 प्रति औंस हो गई है एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण आई है।
विशेषज्ञों की राय
वित्तीय विश्लेषक जीतन त्रिवेदी का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में हलचल बनी रह सकती है फिलहाल सोने का व्यापार $3395 से $3383 प्रति औंस के दायरे में सीमित है, जिससे यह साफ है कि निवेशक फिलहाल सतर्क नजरिया अपना रहे हैं।
देशभर के प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमत (आज की दर)
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,00,180 | 91,840 | 75,140 |
| मुंबई | 1,00,030 | 91,690 | 75,020 |
| चेन्नई | 1,00,030 | 91,690 | 75,540 |
| कोलकाता | 1,00,030 | 91,690 | 75,020 |
| बेंगलुरु | 1,00,030 | 91,690 | 75,020 |
| चंडीगढ़ | 1,00,180 | 91,840 | 75,140 |
| आगरा | 1,00,180 | 91,840 | 75,140 |
| हैदराबाद | 1,00,030 | 91,690 | 75,020 |
| अहमदाबाद | 1,00,080 | 91,740 | 75,060 |
| भोपाल | 1,00,080 | 91,740 | 75,060 |
चांदी की ताजा कीमतें (1 किलो के हिसाब से)
| शहर | 1 किलो चांदी की कीमत (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | 1,15,900 |
| बेंगलुरु | 1,15,900 |
| मुंबई | 1,15,900 |
| हैदराबाद | 1,25,900 |
| आगरा | 1,15,900 |
| चेन्नई | 1,25,900 |
| औरंगाबाद | 1,15,900 |
| भोपाल | 1,15,900 |
| भिवंडी | 1,15,900 |
| गाजियाबाद | 1,15,900 |
Leave a Comment